सम्पत्ति के लालच में पहाड़ी से धक्का देकर की थी वृद्ध की हत्या,दो महिला गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सदर कोतवाली क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में पूर्व में ही हुई वारदात मामले का खुलासा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी से धक्का देकर एक वृद्ध की हत्या करने के मामले का आज पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि वृद्ध की हत्या पहाड़ी से धक्का देकर संपत्ति के लालच में दो महिलाओं ने किया था। आज दो महिलाओ को मारकुंडी से गिरफ्तार किया गया है।

कोतवाली पुलिस ने किया अनावरण थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि पूर्व में घटना के दौरान हुई मृत्यु मिर्जापुर निवासी रामनारायण उम्र 60 पुत्र स्वर्गीय बुद्धू के पड़ोसी होने के साथ – साथ पिछले 1 वर्ष से थोड़ा-थोड़ा करके करीब 3 से 4 लाख मृतक को दी स्टांप पर 5 लाख देना दर्शी वही मृतक का मकान वह बंगाल की जमीन लिखवा ली इसके बाद प्लान बनाकर अपने भाभी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे दिया।

वहीं थाना प्रभारी ने बताया पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ चारू द्विवेदी के नेतृत्व में सम्पत्ति की लालच मे पहाड़ी से धक्का देकर मृत्यु कारित करने के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर अभियुक्तों के मीना देवी पत्नी मिट्ठू निवासी कोलना थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 26 वर्ष व 2. रेखा पत्नी राकेश निवासी कटौली थाना दुद्धी उम्र करीब 30 वर्ष को पिछले 25.03 को मारकुण्डी घाटी के नीचे थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।

इन हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी चेरूई, प्रभु नारायण भारती, चौकी चेरूई, नीलम, दीपक साहू शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?