नौगढ़ में केशरवानी वैश्य समाज का होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ में केशरवानी वैश्य समाज और केशरवानी वैश्य महिला समाज का होली मिलन समारोह मंगलवार को एक निजी विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री कांत गुप्ता और विशिष्ट अतिथि गायक अशोक सिद्धार्थ केशरवानी ने कुल गोत्र महर्षि कश्यप मुनि की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित किया।

समारोह में वक्ताओं ने समाज को संगठित करने पर बल दिया और शिक्षा की महत्ता पर जोर दिया। केशरवानी वैश्य समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कांत गुप्ता ने कहा कि समाज में शिक्षा की कमी है और अभिभावकों को अपने बच्चों को संस्कार का गुण देकर पढ़ाई के प्रति जागरूक करना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष अशोक सिद्धार्थ केशरवानी ने कहा कि संगठन में शक्ति है और संगठित होने से ही समाज की पहचान बनी है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने को पहचानने और राजनीति में भागीदारी बढ़ाने की अपील की।

इस अवसर पर संजू देवी ने नारी शक्ति की ओर से बोलते हुए कहा कि नारी कमजोर नहीं है, बल्कि आवाज उठाना नहीं चाहती। उन्होंने महिला आत्मसम्मान, सम्मान, सुरक्षा और अधिकार के बारे में भी बात की।

कार्यक्रम में भक्ति और होली गीतों की मनोहारी प्रस्तुति दी गई और अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। समारोह में लक्ष्मीनारायण केशरी,डॉ. सत्यनारायण,गंगा सिंह,नवीन केशरी हनुमान केशरी, रतन केशरी, एडवोकेट अखिलेश केशरी,पवन केशरी, सूरज केशरी,राजू केशरी,रवि केशरी, राजकुमार केशरी, राधेश्याम और राजेश केशरी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?