गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार रुपये की इनामी महिला आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में रायपुर थाना पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित व 15000 रूपये की इनामी महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट में वांछित आरोपी महिला सन्ध्या चौहान पत्नी स्व. चन्द्रशेखर निवासी मौधा मकरसन थाना खानपुर जनपद गाजीपुर 39 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। इस इनामी आरोपी महिला को रावर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया है।

इस इनामी आरोपी महिला को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में  थानाध्यक्ष रामदरश राम , उप निरीक्षक नरेन्द्र प्रसाद सिंह, नीरज यादव,अखिलेश कुमार,आरती वर्मा शामिल रही।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?