Trending News
राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद अखिलेश यादव से मिलीं नीलम ओहरी, संगठन मजबूत करने का मिला संदेश, बढ़ी राजनीतिक सक्रियता, विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में तेज हुई अटकलें श्वांस नली में दूध फंसने से हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप जरा धीरे चलें… दुर्घटना संभावित क्षेत्र के होर्डिंग लगाकर चालकों को किया सतर्क छठ घाट का ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने भी किया निरिक्षण , सफाई कार्य का लिया जायजा मुर्धवा-बीजपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील होने से वाहन चालकों को हो रही दिक्कत एल.टी. संवर्ग से प्रवक्ता पदोन्नति एवं ऑनलाइन पदस्थापन का विकल्प देने की उठी माँग

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को माड़ा पुलिस ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मनीष चौधरी

O – समय रहते इलाज मिलने से बच सकी जान

सिंगरौली (मध्यप्रदेश)। कभी-कभी सही व्यवस्थाओं के लिए इंतजार करना कितना भारी पड़ सकता है। इसका अंदाजा वही व्यक्ति लगा सकता है जिसके जान पर बनी हो या फिर वो जो सदैव निस्वार्थ भाव से जन सेवा में लगा हो। मामला शुक्रवार शाम सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के असनी चौराहे का है, जहां करीब शाम 5:15 बजे मोटरसाइकिल और पिकअप की सीधी भिड़ंत हो गई। पिकअप चालक जहां दुर्घटना के बाद फरार हो गया, वहीं मोटरसाइकिल सवार शिवप्रसाद साकेत पिता सरजू साकेत उम्र 47 वर्ष निवासी सखौहा बुरी तरह जख्मी हो गया। उसके सर पर गंभीर चोटें लगी थी। बताया जाता है कि वह माड़ा से अपने आवास ग्राम असनी जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने डायल 108 की मदद से एंबुलेंस को सूचना दी। साथ ही माड़ा थाने को भी दुर्घटना की जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने घायल व्यक्ति को मृत मान बैठा। इसी बीच तत्परता दिखाते हुए माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा स्वयं घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने लोगों की बातों को दरकिनार करते हुए एंबुलेंस का इंतजार करने की बजाय खुद के वाहन में घायल को डाला और बिना समय गवाए खुटार अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि घायल व्यक्ति की सांसे चल रही है और उसे सही समय अस्पताल में लाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि यदि जरा सी भी और देर होती तो घायल को बचाना मुश्किल होता। फिलहाल शिवप्रसाद साकेत का इलाज जारी है। और लोग इस तत्परता के लिए निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा की तारीफ कर रहे हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?