नौ बीबियो का पति, जायेगा जेल, मुकदमा दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

नौ महिलाओं का एक पति: प्रेमजाल में फंसाकर रचाई शादियां, लोन लाखों रूपया लेकर हो जाता है फरार

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शातिर युवक ने नौ महिलाओं को अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी रचा ली। शादी के बाद वह उनके नाम पर बैंक से लाखों रुपये का लोन लेता था और फिर उन्हें छोड़कर फरार हो जाता था।

प्रेमजाल में फंसी महिलाएं:
युवक ने परिषदीय विद्यालयों की शिक्षिकाओं और व्यवसाय से जुड़ी युवतियों को बनता है अपना शिकार। अम्बेडकर नगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, वाराणसी और सोनभद्र की कई महिलाएं उसके हवस और ठगी का हुई शिकार।

शादी डॉट कॉम से बनाई पत्नी।
एक अन्य महिला शादी डॉट कॉम के माध्यम से की थी। इसके बाद उसने अन्य महिलाओं से नजदीकियां बढ़ाकर, या परिचितों के माध्यम से संपर्क बनाकर शादी रचाई।

लोन लेकर हुआ फरार:
शादी के बाद युवक अपने पत्नियों के नाम पर बैंक से लाखों रुपये का लोन निकलवाता था। रुपये हड़पने के बाद वह अपनी पत्नियों को छोड़कर पहचानने से भी इनकार कर देता था।

पुलिस तक पहुंचा मामला:
कई पीड़ित महिलाओं ने जब हिम्मत जुटाई और एक-दूसरे से संपर्क किया, तो मामला पुलिस तक पहुंचा। सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन गांव के निवासी राजन सिंह। गहलोत की पोल खुल गई।

वर्तमान में अध्यापिका के साथ रह रहा है।
फिलहाल आरोपी युवक सोनभद्र की एक अध्यापिका के साथ रह रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

पीड़ित महिला का कहना है की वह शादी करके लोन निकलवाता है और फरार हो जाता है। वह कई महिलाओ के साथ शादी कर चूका है इस समय रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के सहिजन खुर्द गाँव में पंचमुखी मंदिर के सामने रहता है।

अपर पुलिस अधीक्षक कल्लू सिंह ने बताया कि संत कबीर नगर की महिला नें लिखित तहरीर दिया है की उसके साथ शादी करके 42 लाख का लोन ले लिया है। अब वह फरार है जो मेरे साथ नहीं रहता है वह कई महिलों के साथ सम्बन्ध है जिसकी जांच की जा रही है। आरोपी की सभी पत्नियों से पूछताछ की जा रही है और बैंक से भी लेन-देन के दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। आरोपी युवक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी कों जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?