पेय जल के लिए परेशान ग्रामीणों ने बाल्टी लेकर किया विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O – एक वर्ष से सोलर आर ओ प्लान्ट खराब

O – मामला ग्राम बडहोर के यादव व नाई बस्ती का

बभनी (सोनभद्र) । विकास खण्ड बभनी के बडहोर गांव के नाई बस्ती में सोलर के आर ओ प्लान्ट एक वर्ष से खराब है ग्रामीणों को स्वच्छ पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार बाल्टी लेकर प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है जल्द ही आर ओ प्लान्ट नहीं बनवाया गया तो आन्दोलन को बाध्य होंगे।

विकास खंड बभनी के ग्राम बडहोर नाई बस्ती में जय श्रीराम के घर के समीप लगा आर ओ प्लान्ट एक वर्ष से खराब है जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को खराब पड़े आर ओ प्लान्ट पर पहुंच कर मुन्ना शर्मा, अरविन्द शर्मा, श्यामानंद यादव, अवध बिहारी यादव, जयश्री यादव, शारदा दिनेश, श्याम बहादुर, राजेश, चुन कुमारी, हीरामन, रेनू देवी, अर्चना, दुनिया, सावित्री, कौशल्या, अखिल कुंवर ने बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया और विभाग खिलाफ नारेबाजी की। लगभग 5 वर्ष पूर्व जय श्रीराम यादव के घर पास एक आर ओ प्लांट लगा था जो एक वर्ष से खराब है । बार बार शिकायत करने पर भी आज तक इसे ठीक नहीं किया गया।गर्मी का मौसम आ जाने विभाग के ध्यान न देने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है‌।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?