बकरी बाजार की आठ लाख 35 हजार रुपये में हुई नीलामी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। विकास खण्ड दुद्धी के ग्राम पंचायत बुटबेढवा में लगने वाला साप्ताहिक बकरी बाजार मंडी की वार्षिक नीलामी आज तहसीलदार ज्ञानेंद्र प्रसाद व ग्राम प्रधान तारा देवी की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस नीलामी में कुल पांच ठेकेदारों ने प्रतिभाग किया, जिसमे सर्वाधिक बोली लगाने वाले मोहम्मद अली नातिक को आठ लाख 35 हजार रुपये में प्राप्त किया।


इस बकरी बाजार की वार्षिक नीलामी  आज दोपहर लगभग 12:00 बजे प्रारंभ हुई जिसमें पांच ठेकेदारों इकबाल अहमद कुरेशी, संतोष यादव, मोहम्मद अली नातीक, प्रभात कुमार व सौरव अग्रवाल ने भाग लिया। नीलामी की बोली सरकारी रेट 5 लाख 5 हजार के ऊपर से शुरू हुई, जिसमें 8 राउंड की बोली समाप्त होते ही सर्वाधिक बोली लगाने वाले मोहम्मद अली नातीक 8 लाख 35 हजार पर समाप्त हुई।

इस मौके पर कानूनगो कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, लेखपाल धीरज पटेल, सचिव सुनील श्रीवास्तव समेत ग्राम पंचायत के समस्त वार्ड सदस्य सहित स्थानीय ग्रामीण व प्रशासन मौके पर मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?