सूबे के राज्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O तीन राज्यों को जोड़ने वाली सड़कों का चौड़ीकरण कराए जाने की मांग

डाला (सोनभद्र) । सूबे के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन सौंपकर जनपद से होकर अन्य राज्यों को जोड़ने वाली सड़कों का चौड़ीकरण कराए जाने की मांग की।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को सौंप गए ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अवगत कराया कि उनके गृह जनपद के ओबरा से अरंगी अनपरा तक वाया या फफराकुंड, खैराही, कुलडोमरी होते हुए फोरलेन मार्ग बनना जनहित में अत्यंत आवश्यक है। यह जनपद आदिवासी बाहुल्य होने के साथ-साथ खनन का निर्यात भी आसपास के राज्यों में करता है मार्ग की अच्छी सुविधा नहीं होने के कारण यहां की खनिज संपदा की ढुलाई में समस्याएं उत्पन्न होती रहती हैं और आए दिन दुर्घटनाएं भी घटती रहती हैं। इसी तरह मुर्धवां मोड़ से मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्य से जुड़ने वाले मुर्धवा-अंबिकापुर व बभनी मोड़ से बीजपुर होते हुए मध्य प्रदेश तक जाने वाला मार्ग अत्यंत खराब है उक्त मार्ग में बड़े-बड़े माल वाहक व यात्री वाहनों का आवागमन होता है, जिससे हर समय जाम की स्थिति वह दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

जनहित में उक्त मार्ग का फोर लेन होना नितांत आवश्यक है। इसके अलावा मांग किया कि रीवा-रांची मार्ग फोरलेन बनाए जाने को
सड़क परिवहन और राजमार्गल
लेकर आपके द्वारा शिलान्यास कर दिया गया, लेकिन अभी तक रीवा-रांची मार्ग पर दुद्धी से अनपरा तक का काम चालू नहीं किया गया। हाथीनाला से अनपरा तक सिंगल रोड होने के कारण आयेदिन जाम लगता है और सड़क दुर्घटनाएं भी घटती रहती हैं। अत्यधिक जाम लगने के कारण मरीज अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते और रास्ते में ही उनकी मौत हो जाती है। समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए जनहित में उक्त मार्ग का कार्य अविलंब प्रारंभ कराया जाना अतिआवश्यक है। इस दौरान ई रमेश सिंह पटेल, मोहन कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?