संकेत विद्यालय में कक्षा छह एवं नौ की पढ़ाई नए सत्र से

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें गोरखपुर के संकेत विद्यालय में जाकर बच्चों का उत्सवर्धन किया। सोनभद्र में संकेत विद्यालय प्रारम्भ होने की बात पर ख़ुशी जाहिर किया।

चोपन ब्लॉक के सिन्दुरिया में बना राजकीय संकेत मूकबधिर बालक इंटर कॉलेज के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए शिक्षा सत्र में संकेत विद्यालय में पठन-पाठन शुरू हो जाएगा। पहले सत्र में कक्षा छह एवं नौ में छात्रों का प्रवेश लिया जाएगा। नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय में एक शिक्षक एवं कर्मचारी की तैनाती पहले ही कर दी गई है।

“बताते चले की वर्ष 2016 में जिले में संकेत मूक बधिर बालक इंटर कॉलेज आवासीय (संकेत विद्यालय) का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से चोपन ब्लॉक के सिन्दुरिया में संकेत विद्यालय का निर्माण कराया गया है। यह विद्यालय वर्ष 2020 में बनकर तैयार हो गया। वर्ष 2021 में विद्यालय भवन का लोकार्पण होने के पश्चात विभाग को हैंडओवर कर दिया गया। तब से विद्यालय संचालन के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारी प्रयासरत हैं। विद्यालय संचालन के लिए लगी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी का प्रयास रंग लाया और नए शिक्षण सत्र से संकेत विद्यालय संचालन की अनुमति मिली गई। विद्यालय संचालन के लिए शासन से एक करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। इससे जरूरी कार्य कराए जाएंगें। पहले सत्र में कक्षा छह एवं नौ में छात्रों का नामांकन किया जा रहा है। ऐसे मूकबधिर बालक जिनकी आयु छह वर्ष या उससे अधिक है, विद्यालय में निशुल्क प्रवेश के लिए संपर्क कर सकते हैं। विद्यालय के अध्यापक सुयश कुमार शुक्ल की तरफ से एडमिशन लिया जा रहा हैं”

चोपन ब्लॉक के सिन्दुरिया में बने संकेत विद्यालय का संचालन नए ​शिक्षण सत्र से शुरू हो जाएगा। विद्यालय में पठन-पाठन के लिए कक्षा छह एवं नौ में छात्रों का नामांकन शुरू हो गया है। छह वर्ष या इससे अ​धिक उम्र के मूकब​धिर बच्चों का नामांकन कराया जा सकता हैं। – विद्या देवी, जिला दिव्यांगजन सश​क्तिकरण अ​धिकारी-सोनभद्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?