जी आर सी कमेटी की बैठक हुई संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में जी आर सी कमेटी की बैठक संपन्न हुई जिसमें जनपद में कार्यरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत समस्त कर्मचारियों की समस्याओं को रखा गया जिसके निस्तारण हेतु सीएमओ सर द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित किया गया एवं सर द्वारा एनएचएम कर्मचारियों के कार्यों की तारीफ भी की गई एवं सर द्वारा कहा गया कि जिन कर्मचारियों के कार्यों में अभी भी सुधार नहीं हुआ है वो अपने कार्यों में सुधार कर ले अन्यथा कोई भी अनुशासनात्मक कार्रवाई होने की समस्त जिम्मेदारी कर्मचारियों की स्वयं होगी इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर जी यादव सर, डी पी एम रिपुंजय श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला, महामंत्री नेहा केसरी, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार एवं डी डी एम अरविंद श्रीवास्तव उपस्थित रहे अंत में जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला द्वारा कर्मचारियों का मानदेय हर माह के एक तारीख को दिलवाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सर का धन्यवाद ज्ञापित किया।।बैठक मे निम्न एजेंडा पर चर्चा हुआ -1.ब्लॉक म्योरपुर मे कार्यरत ए एन एम का रुका हुआ 5 माह का मानदेय दिया जाये, 2-ncd कार्यक्रम मे कार्यरत स्टाफ नर्स गायत्री देवी का 4 माह का मानदेय नहीं दिया गया है न ही उनसे कार्य न कराने का कोई पत्र जारी हुआ है। 3-कर्मचारियों के epf पर ब्याज नहीं मिल रहा जिसके हेतू मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा पत्र जारी किया जाये, 4-ब्लॉक घोरावल मे कार्यरत rbsk team का माह दिसंबर का मानदेय दिया जाये। 5-चोपन ब्लॉक मे कार्यरत ए एन ऍम का अवरुद्ध मानदेय दिया जाये। 6-जिन कर्मियों का 3वर्ष एवं 5 वर्ष पूर्ण हो गया है उन्हें लॉयल्टी प्रदान किया जाये। 7-ब्लॉक म्योरपुर मे कार्यरत sts मनीष कुमार की मृत्यु के उपरांत मिलने वाली बीमा की धनराशि को जल्द से जल्द दिलवाया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?