बभनी छात्रा ने 35 वें राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रजत पदक विजेता बनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी छात्रा ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कुश्ती में रजत पदक विजेता बनी

बभनी (सोनभद्र) । विकास खंड बभनी के कम्पोजिट विद्यालय बभनी छात्रा ने 35 वें राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रजत पदक विजेता बनी है।
जानकारी के अनुसार स्वर्गीय रतनलाल शर्मा स्मारक क्रीड़ा स्थल स्टेडियम कानपुर में चल रहे, 35वें राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बभनी छात्रा अनीता ने 40-45 किलोग्राम वर्ग जनपद सोनभद्र की ओर से खेलते हुए रजत पदक विजेता बनी। अनीता ने अपने वर्ग शानदार प्रदर्शन करते हुए अन्तिम चरण में पहुंचने के लिए चरण में प्रथम स्थान प्राप्त कर फाइनल मैच में पहुंची।फाइनल मैच में खिलाफ सहारनपुर से खेलते हुए रजत पदक विजेता बनी। अनीता सुदुर विकास खंड बभनी के कम्पोजिट विद्यालय बभनी की कक्षा 8 की छात्रा है। अनीता के कोच प्रवीण कुमार सिंह ने कहा अनीता कुश्ती में अच्छा प्रदर्शन कर अपने जिले और ब्लाक का नाम रोशन किया है। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन करने पर अनीता को बधाई दी है।वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी बभनी प्रेम शंकर राम ने छात्रा अनीता, उसके परिवार और विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए अनीता के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?