महिला सुरक्षा को सशक्त बनाने हेतु एएसपी ने की समीक्षा बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

महिला बीट सुदृढ़ीकरण हेतु एएसपी ने की समीक्षा बैठक

सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह की अध्यक्षता में महिला बीट सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद की समस्त महिला बीट आरक्षियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान एएसपी कालू सिंह ने महिला बीट कर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने बीट क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाना आवश्यक है। योजनाओं में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बैंकिंग करेस्पोन्डेन्ट सखी, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना, छात्रवृत्ति योजना आदि का विशेष रूप से उल्लेख किया गया।

इसके अतिरिक्त, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और बचाव के लिए पोक्सो एक्ट, पोश एक्ट, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम आदि के प्रति भी जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। एएसपी ने कहा कि बीट क्षेत्र में अवैध गतिविधियों जैसे अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, छेड़खानी, महिला उत्पीड़न आदि पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा ऐसे मामलों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाए।

बैठक में महिला बीट कर्मियों से उनके कार्यक्षेत्र से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई और उनकी दक्षता बढ़ाने के लिए विभिन्न कानूनों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के बारे में भी ब्रीफ किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बैठक के दौरान महिला कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि महिला बीट सुदृढ़ीकरण में किसी भी प्रकार की समस्या को तुरंत संज्ञान में लाया जाए ताकि समय पर समाधान किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?