टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो, पांच लोग घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द दुबे

सोनभद्र। अनपरा की ओर जा रही एक बोलेरो वाहन का टायर अचानक फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए।

घटना पिपरी थाना क्षेत्र के कुंवारी इलाके की है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सालय भेजा। पुलिस के अनुसार, सभी घायलों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो का टायर अचानक फटने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन को सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?