बाइक और कार में आमने – सामने टक्कर, एक युवक गंभीर रूप से घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

वैनी (सोनभद्र)।  रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी बाजार से आगे मेन रोड पर मंगलवार को मछली गली के सामने स्टेट बैंक के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रावटसगंज की ओर से खलियारी जा रही मारुति कार और तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक में जोरदार टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार, इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप जसौलिया गांव के कर्मचारी मारुति कार से जा रहे थे। इसी दौरान वैनी से रामगढ़ की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवक तेज गति से बाइक चलाते हुए कार से टकरा गए।

हादसे में बाइक चालक अक्षर पुत्र दादे (उम्र लगभग 25 वर्ष), निवासी बकुलघटा, थाना चकरघट्टा, जनपद चंदौली गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर पीछे बैठे साथी को मामूली चोटें आईं और वह बाल-बाल बच गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु कराया। घटना की जांच जारी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?