कुएं में गिरने से सात वर्षीय बालिका की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी थाना क्षेत्र के मझौली गांव की घटना

बभनी (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के मझौली गांव में सोमवार की दोपहर बाद कुएं में गिरने से सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवा कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार सोनम 7 पुत्री लक्षनधारी निवासी भलपहरी की सोमवार को दोपहर बाद कुएं में गिरने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक सोनम दो दिन पहले अपने नानी के घर मझौली गई थी।दोपहर में वह कुएं पर पानी लेने गई। वहीं बाल्टी रस्सी रखी हुई थी और वह कुएं से पानी निकालने लगी। पानी निकालते समय उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई।जब काफी देर तक वह पानी लेकर घर नहीं पहुंची तो नानी बाहर देखने निकली।जब वह कुएं में झांककर देखी तो उसका कपड़ा दिखाई दिया।वह शोर मचाने लगी।शोर गुल सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने किसी तरह से सोनम को कुएं से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दिया गया। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक शिवमूरत यादव शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?