भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री पर जानलेवा हमला,स्कार्पियो हुई क्षतिग्रस्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

थाना अध्यक्ष को शिकायत पत्र  देकर मामले से कराया पीड़ित ने अवगत

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला मंत्री राकेश उपाध्याय ने अपने ऊपर एक व्यक्ति द्वारा जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर भाजपा नेता में चोपन थानाध्यक्ष को शिकायत पत्र दिया कि सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं के साथ खुशी का जश्न मनाने के लिए निकले तभी फोन के माध्यम से चोपन क्षेत्र निवासी रामाश्रय द्वारा घर पर बुलाया गया।

जब वह रामाश्रय के घर पर अपने वाहन के साथ पहुंचा तो उनके लड़के राकेश द्वारा लाठी डंडे से हमला बोल दिया गया हालांकि किसी तरीके से पीड़ित अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहा। जबकि उसकी स्कार्पियो के शीशा तोड़ दिया दिए गया।

पीड़ित राकेश उपाध्याय ने बताया कि इस मामले की सूचना भाजपा जिला अध्यक्ष को देते हुए संबंधित थाना अध्यक्ष को भी अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगायी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?