पकरी गांव में अज्ञात कारणों से दो दुकानों में लगी आग,हजारों का सामान राख

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज थाना क्षेत्र के पकरी गांव में स्थित चौराहे पर शुक्रवार शनिवार की मध्यरात्रि लगभग 1 बजे अज्ञात कारणों से दो दुकानों में आग लग गई। जब तक आग बुझाया जाता तब तक दुकान में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। जिससे दोनों दुकानदारों को आर्थिक क्षति हुई है। ग्राम प्रधान ज्वाला प्रसाद ने बताया कि पकरी गांव में स्थित चौराहे पर मनबोध चेरो का होटल व सब्जी दुकान है वही ठीक बगल में सुरजबली गौड़ की भी दुकान है। बीती रात्रि दोनों दुकानों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे मनबोध चेरो के दुकान में रखा 25 किलो सब्जी, 15 किलो मैदा, 10 किलो चीनी, 8 किलो गुड़, 1 पेटी रिफाइन सहित एक तरफ का गुमटी का चादर जलकर राख हो गया। वही आग की चपेट में आने से सुराजबली गौड़ की दुकान में रखा 10 दर्जन कापी, 30 पत्ता पेन, कुरकुरे, नमकीन, चॉकलेट, बिस्किट, शेम्पू, 5 किलो सुर्ती, 3 बंडल कैश, 2 बंडल शुद्ध प्लस, 2 बंडल विमल अगलगी की घटना में जलकर राख हो गया। वही सूचना पर ग्राम प्रधान पकरी व लेखपाल पहुँचकर कर आगजनी से हुए नुकसान का आकलन किया। और पीड़ित दुकानदारों को उचित मुआवजा दिलाये जाने का आश्वासन दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?