नौगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो और ट्रक की टक्कर में 04 की मौत,05 घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हुए हैं। यह हादसा नौगढ़ थाना क्षेत्र के जय मोहनी पोस्ता के पास नौगढ़-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर हुआ।

हादसे के अनुसार, एक बोलेरो और ट्रक की टक्कर में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में कुल 12 लोग सवार थे, जो चकिया के पालपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर सोनभद्र स्टेशन से ट्रेन पकड़ने जा रहे थे।

मृतकों में चकिया पालपुर निवासी इफ्तखार,अहमद और पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी अख्तर, शाहिना और हकीमुल निशा शामिल हैं। इनमें दो महिलाएं भी हैं। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से सोनभद्र के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?