चकरघट्टा पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त चंदुल राम को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के चकरघट्टा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जब उन्होंने गैर-इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त चंदुल राम को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला 17 फरवरी का है, जब चकरघट्टा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन गैस प्लान्ट में काम कर रहे झारखंड निवासी चंदुल राम और राजेश राम के बीच शराब की नशे में मारपीट हुई थी।

आरोप है कि चंदुल राम ने राजेश राम को बुरी तरह से मारपीट की थी, जिससे राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राजेश राम को इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भर्ती करवाया गया, जहां 19 फरवरी को राजेश राम की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक आपरेशन के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी नौगढ़ के पर्यवेक्षण में सर्विलांश की मदद से थानाध्यक्ष चकरघट्टा भूपेन्द्र कुमार निषाद मय हमराहियान पुलिस बल के साथ दिनांक 24.02.2025 को सुबह 07.00 बजे बरम पुलिया तिवारीपुर के पास दबिश देकर अभियुक्त चन्दुल राम को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट चकिया चन्दौली मे पेश करने हेतु रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?