वृद्ध ने लूंगी के सहारे पलाश के पेड़ में फांसी लगाकर दी जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी थाना क्षेत्र के जोबेदह गांव का घटना

बभनी (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के जोबेदह गांव में रविवार को भोर में लूंगी के सहारे पलाश के पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार राम जनम 50 पुत्र देवी चरन निवासी जोबेदह रविवार को भोर में अपने घर से दो सौ मीटर दूर पलाश के पेड़ में लूंगी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों के मुताबिक भोर में उठे और बाहर निकले तो यह सोंचे कि टहलने जा रहे हैं।जब काफी देर घर नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू किया।जब लोग घर से आगे बढ़े तो कुछ दूर पलाश के पेड़ में लटकती लाश दिखाई दिया।शव देखते ही चीख-पुकार शुरू हो गई।घटना की सूचना बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय घटनास्थल पर पहुंच गए और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?