रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर भाजपा महिला मोर्चा ने मिठाई बांट जताया हर्ष मिठाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

भाजपा में महिलाओं को मिलता है सम्मान: रूबी प्रसाद

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। नई दिल्ली का रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर जनपद में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सोनभद्र नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने नई दिल्ली का महिला मुख्यमंत्री बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया। उन्होंने एक महिला को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया। यह निर्णय महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है और यह दिखाता है कि भाजपा महिलाओं को महत्व देती है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

वही नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा महिलाओं के अधिकारों और हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह निर्णय भाजपा की महिला सशक्तिकरण की नीति का एक हिस्सा है और यह दिखाता है कि पार्टी महिलाओं को महत्व देती है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर प्रमिला त्रिपाठी ,आशा विश्वकर्मा , रितु अग्रहरि, गायत्री सिंह, मीनू चौबे ,सरोज केसरी ,तारा देवी ,कविता यादव , रंजन पाण्डेय,हेमलता जायसवाल ,आरती चौबे समेत महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?