केन्द्रीय बजट को वाम दलो ने बताया जन विरोधी,किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में संयुक्त वाम दलों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बजट के सवाल को लेकर आज कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया।

कलेक्ट्रेट परिसर में भाकपा, माकपा और माले कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बजट को कार्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने वाली और जन विरोधी बजट बताते हुए सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी किया और अपनी मांगों के प्रति समाधान की बात कही जिसमे देश के 200 अरबपतियों के ऊपर 4% का संपत्ति कर लगाया जाए।

अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति, महिला एवं बाल के लिए बजट बढ़ाया जाए। राज्यों के निधियों के हस्थानांतरण और केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए निधियों में पर्याप्त वृद्धि किया जाए। पेट्रोलियम पदार्थों पर उपकर और अधिकार को समाप्त किया जाए तो राज्यों के साथ साझा करने के लिए विभाज्य पूल में शामिल हो, इन तमाम बिंदुओं को लेकर जनपद के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी , भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी, माकपा और माले पार्टी ने संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन के माध्यम से जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नामित मांग पत्र दिया।

इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भाकपा के जिला सचिव कामरेड आरके शर्मा , माकपा के जिला मंत्री कामरेड नन्दलाल आर्य , कामरेड राम रक्षा, कामरेड अमरनाथ सूर्य, कामरेड हृदय नारायण गुप्ता, कामरेड बाबू लाल चेरो, कामरेड शिव नारायण, कामरेड वीरेन्द्र दूबे,कामरेड प्रेमनाथ , पुरुषोत्तम , हनुमान प्रसाद व एडवोकेट अशोक कुमार कन्नोजिया आदि लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?