डीडीओ का संयुक्त आयुक्त मुख्यालय पद पर हुआ स्थानान्तरण, दी गयी अश्रुपूरित विदाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र हमारे लिए यादगार रहेगा, मेरी अबतक की सर्विस का अच्छा कार्यकाल रहा:शेषनाथ चौहान

विकास भवन के सभागार में आयोजित हुआ विदाई समारोह

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चार वर्षों तक जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान का संयुक्त आयुक्त मुख्यालय लखनऊ स्थानान्तरण होने के अवसर पर विकास भवन सभागार में आयोजित विदाई समारोह में विकास भवन के कर्मचारियों ने अश्रुपूरित विदाई दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिला विकास अधिकारी के रूप में शेषनाथ चौहान का जनपद में कार्यकाल सराहनीय रहा,वह टीम भावना के साथ कार्य किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी बीएन सिंह ने उपस्थित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकारी सेवाओं में स्थानान्तरण एक सामान्य प्रक्रिया है। जो व्यक्ति सरकारी सेवाओं में आया है, वह समय-समय पर स्थानान्तरित होते हुए एक दिन सरकारी सेवा में एक-दूसरे स्थान पर जाता रहता है और सरकारी सेवाओं की अपनी एक सीमा है। जिला विकास अधिकारी का कार्यकाल जनपद में काफी सराहनीय रहा है, इनके द्वारा जनपद में किये गये सराहनीय कार्यो को याद किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा की जो अधिकारी काफी मेहनती और ईमानदार होते हैं, उनके स्थानान्तरण के फलस्वरूप बिदाई देते वक्त मन भावुक हो जाता है।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि ऐसे ही कर्मठ एवं लगनशील अधिकारी के रूप में जिला विकास अधिकारी नेे जिले में लगभग 04 वर्ष से अधिक बेहतरीन सेवा करते हुए स्थानान्तरित होकर संयुक्त आयुक्त मुख्यालय लखनऊ के पद पर जा रहे हैं।

इस दौरान जिला विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद सोनभद्र के कार्यकाल में काफी कुछ बातों को सीखने और समझने का अवसर प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन के सहयोग से विभागीय कार्यों को बेहतर ढंग से सम्पन्न कराया गया। जनपद सोनभद्र हमारे लिए यादगार रहेगा, जनपद सोनभद्र का कार्यकाल मेरे सर्विस में काफी अच्छा कार्यकाल रहा है।

वही विदाई समारोह में विकास भवन के कुछ कर्मचारी डीडीओ के साथ पिछले चार वर्षों में किये कार्य को याद करते हुए कहा कि वह एक ऐसे अधिकारी है जो कर्मचारी की त्रुटियों को बताने के साथ ही सिखाते थे कि कहा किस शब्द का प्रयोग करना चाहिए। उनके विभागीय कर्मचारियों ने कहा कि उनके द्वारा सिखाई गयी बातों को डायरी में नोट करके रखा हूँ।

इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी, नव नियुक्त जिला विकास अधिकारी हेमन्त सिंह, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर, डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किये और विदाई समारोह में विकास भवन से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा कार्यकाल में किये गए कार्यों की सराहना की गयी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?