डीबीए के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यो को दिलाया गया शपथ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद कचहरी परिसर में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ जिसमे मुख्य अतिथि पांचूराम मौर्य पूर्व चेयरमैन बार काउंसिल उत्तर प्रदेश एवम् विशिष्ठ अतिथि पूर्व अध्यक्ष व सदस्य बार काउंसलिंग ऑफ उत्तर प्रदेश हरिशंकर सिंह व विनोद कुमार पाण्डेय सदस्य बार काउंसलिंग ऑफ उत्तर प्रदेश ने भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया।

इससे बाद वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो का बैच, मोमेंटो, अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। वही  मुख्य अतिथि पांचूराम मौर्य पूर्व अध्यक्ष /सदस्य बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने डिस्ट्रिक्ट वार एसोसिएशन की अध्यक्ष जगजीवन सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत हरिशंकर सिंह विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन बार काउंसलिंग ऑफ उत्तर प्रदेश ने बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य अन्य पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई एवम् विनोद कुमार पाण्डेय सदस्य बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार यादव, राजेश कुमार मौर्य के निर्वाचन में लगे निर्वाचन अधिकारीयो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

वही बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव ने वहां मौजूद सभी पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए अग्रिम शुभकामनाएं दी। अतिथि के तौर पर समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे वही संचालन राजेश कुमार मौर्य ने किया।

इस अवसर पर रोशन लाल यादव एड, राजबहादुर सिंह एड, हीरालाल पटेल, राजेश कुमार सिंह एड, रामजियावान सिंह, रियाजुदीन खान एड, राजनाथ सिंह, आकृति निर्भया, सरस्वती देवी,गीता गौर, आभा मौर्य,सुमन, पुष्पा तिग्गा, अभिषेक सिंह, सुरेश कुशवाहा, राजेश यादव अशोक कनौजिया आदि लोग उपस्थित रहे ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?