आत्मविश्वास और लगन से जीवन मे मिलती है सफलता: राजेन्द्र जैन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

12वीं के छात्रों का धूम धाम से हुआ विदाई समारोह संपन्न

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद मुख्यालय स्थित एक निजी विद्यालय में बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं को तिलक और बैच लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कुछ खेल करा कर छात्रों का मनोरंजन किया गया।

इस दौरान विद्यालय के प्रबन्धक राजेंद्र प्रसाद जैन ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की शुभकामना देते हुए कहा कि जीवन में काफी कठिनाइयां आएंगी लेकिन छात्रों में यदि लगन और आत्मविश्वास बना रहे तो सफलता निश्चित है। उन्होंने कहा कि अनुशासन , ईमानदारी और परिश्रम के साथ आगे बढ़ना चाहिए जिससे देश की उन्नति में आप अपना योगदान दे सके ।

विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह समय स्कूली जीवन को अलविदा कहने का नहीं बल्कि इस याद को आजीवन संजोए रखने का हैयहां सीखे गए मूल्य, प्राप्त कौशल और प्राप्त अनुभव आपके उज्जवल भविष्य हेतु मार्गदर्शन करेंगे इस मौके पर मिस फेयरवेल स्वाति और मिस्टर फेयरवेल आकाश देव पांडे रहे तथा उन्हें सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सभी बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अम्बर उपाध्याय ,उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव, शिक्षक मनोज दुबे ,अपर्णा श्रीवास्तव, अनुपम पाण्डेय ,राहुल मिश्रा, सुनील गुप्ता आदि शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?