ई खसरा की प्रगति पर जिलाधिकारी ने जतायी नाराजगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में रबी मौसम खसरा पड़ताल का कार्य ई-खसरा पड़ताल ऐप के माध्यम से पोर्टल पर पूर्ण कराये जाने के लिए समीक्षा बैठक किया। ई-खसरा पड़ताल ऐप के माध्यम से रबी मौसम खसरा पड़ताल का कार्य निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जाय,इस कार्य में शिथिलता पर बरतने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही किया जाएगा। उक्त जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान सम्बन्धितों को निर्देश दिया।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बुधावार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में रबी मौसम खसरा पड़ताल का कार्य ई-खसरा पड़ताल ऐप के माध्यम से पोर्टल पर निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण न किये जाने पर कार्य में लगे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी।

इस कार्य में लगे उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी राबर्ट्सगंज/चोपन, जिला पंचायत राजा अधिकारी, समस्त नायब तहसीलदार, अपर जिला पंचायतराज अधिकारी के साथ ही समस्त सहायक विकास अधिकारी(पंचायत/कृषि) विभाग द्वारा अब तक किये गये कार्यों के प्रगति को देखते हुए बारी-बारी से विभिन्न बिन्दुओं पर गहनता पूर्वक समीक्षा की गयी, तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य 9 लाख 56 हजार 283 गाटे के सापेक्ष प्रगति 1 लाख 47 हजार 190 ही है, जो प्रगति काफी कम है। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम पाये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ई-खसरा कार्य से जुड़े सम्बन्धितों को निर्देशित करते हुए कहा तत्काल ई-खसरा कार्य के निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाये। जिन सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी द्वारा लक्ष्य को पूरा करने में लापरवाही व शिथिलता बरती जाती है, उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उच्च स्तर पर पत्राचार भी किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि विभाग व उप निदेशक कृषि विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य 1 लाख 88 हजार के सापेक्ष 94 हजार है जो 50 प्रतिशत है, इसी प्रकार से राजस्व विभाग का लक्ष्य 4 लाख 52 हजार के सापेक्ष 70 हजार है जो 15.6 प्रतिशत है, पंचायत विभाग का लक्ष्य 2 लाख 56 हजार के सापेक्ष 35 हजार है जो 14 प्रतिशत है, जो अत्यन्त ही खेदजनक है। उन्होंने कृषि विभाग, राजस्व विभाग व पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ई-खसरा के कार्य में लगे लेखपाल, पंचायत सहायक व प्राविधिक सहायक के कार्य का भ्रमणशील रहते हुए स्थलीय निरीक्षण अवश्य करें, जिससे जनपद में ई-खसरा के निर्धारित लक्ष्य को ज्यादा से ज्यादा पूर्ण किया जा सकें। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि इस कार्य में लगे कोई भी अधिकारी व कार्मिकगण द्वारा लापरवाही व शिथिलता बरती जाती है, तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

इस दौरान जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्बन्धित अधिकारी व कार्मिक द्वारा किये गये ई-खसरा कार्य का नियमित रूप से सत्यापन किया जाये। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि ई-खसरा का कार्य शासन की प्राथमिकताओं में से एक है, जिन कार्मिक ने ई-खसरा का कार्य बेहतर किया गया है, उनका कार्य सराहनीय है, किन्तु जिनका अभी तक इस कार्य में प्रगति शून्य है, वास्तव में वो सरकारी कार्यों के प्रति लापरवाह हैं, अगर वो अपने कार्यों में समय रहते सुधार नहीं लाते हैं, तो उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

जिलाधिकारी ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित अधिकारियों का दायित्वबोध कराते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि हम सभी को जनपद का बेहतर विकास करने व निचले पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति को संचालित योजनाओं से लाभान्वित करना है। इसके लिए सभी को अपने कार्यों के प्रति सजग रहते हुए निष्पक्ष रूप से अपने पदीय दायित्वों का निर्हवन करना है। इसलिए हम सभी को अपनी पूरी क्षमता, लगन व परोपकार की भावना के साथ लगकर जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लाना है, न की कागजी कोरम, इसका विशेष ध्यान रखना है।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, कृषि उप निदेशक, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित, एडीओ पंचायत व नायब तहसीलदारगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?