हर घर जल मिशन का पाइप चोरी करते दो अभियुक्तों गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरी

सोनभद्र। थाना दुद्धी पुलिस ने घर-घर जल मिशन के तहत जीवीपीआर कंपनी द्वारा बिछाई जा रही पाइप चोरी कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
ग्राम डुमरडीहा में जीवीपीआर कंपनी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। अभियुक्त अभिषेक यादव और दिनेश यादव, दोनों निवासी जपला, थाना दुद्धी, पाइप चोरी कर मालवाहक वाहन (UP64 AT 8605) से ले जा रहे थे। इसी दौरान कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया।


ग्राम डुमरडीहा में जीवीपीआर कंपनी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। अभियुक्त अभिषेक यादव और दिनेश यादव, दोनों निवासी जपला, थाना दुद्धी, पाइप चोरी कर मालवाहक वाहन (UP64 AT 8605) से ले जा रहे थे। इसी दौरान कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया।

प्रकरण में वादी अजय शर्मा की लिखित शिकायत पर थाना दुद्धी में मु0अ0सं0-36/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र सुकुल यादव, निवासी जपला, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र। दिनेश यादव पुत्र विफल यादव, निवासी जपला, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र। इनके पास से एक  वाहन कि बरामदगी कि गयी हैं जिसकी वहान संख्या UP64 AT 8605 के साथ जीवीपीआर कंपनी की एचपीईपी 63mm पीएन 8 की लगभग 300 मीटर पाइप बरामद हुआ हैं

      गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 उमाकांत सिंह, थाना दुद्धी,  हे0का0 उमेश यादव, थाना दुद्धी, हे0का0 अशोक कुमार, थाना दुद्धी

        थाना दुद्धी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी की इस घटना का खुलासा कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि यदि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

        IMG 20260928 WA0019
        IMG 20260928 WA0020

        Leave a Reply

        Your email address will not be published. Required fields are marked *

        1565
        वोट करें

        भारत की राजधानी क्या है?