संत रविदास जी की जयंती पर मोची भाइयों को किया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

स्वर्ण जयंती चौक पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जयंती उत्सव

सोनभद्र। समाज के महान संत और समाज सुधारक संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मोची समुदाय के लोगों को सम्मानित किया गया, उन्हें मिठाई खिलाई गई और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा, “संत रविदास जी हमेशा समाज में समानता, सम्मान और एकता का संदेश देते थे। उन्होंने आम जनमानस को धार्मिक अंधविश्वास से दूर रहने की प्रेरणा दी।”

पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने संत रविदास जी के विचारों को याद करते हुए कहा, “वे जाति और लिंग के भेदभाव को मिटाने के लिए प्रयासरत थे और उन्होंने हमेशा मन को गंगा की तरह पवित्र रखने की सलाह दी।”

इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष विष्णु कुशवाहा, सुरेश अग्रहरी, नंदू भारती, सुरेंद्र पटेल, जुनैद अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और समाज में समानता, प्रेम और सद्भावना बनाए रखने का संदेश दिया।

Leave a Comment

1376
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?