70 वर्षीय श्रद्धालु वैष्णो मन्दिर से लापता,खोजबीन जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

छत्तीसगढ़ से महाकुम्भ से स्नान कर लौटा था वृद्ध

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के चोपन थाना क्षेत्र के डाला वैष्णो मन्दिर पर दर्शन करने के दौरान एक श्रद्धालु अचानक लापता हो गया, यह लोग प्रयागराज महाकुम्भ से स्नान कर लौट रहे थे। लापता वृद्ध चुन्नीलाल पुत्र रामदीन 70 वर्ष कटगौरी पोस्ट कटोरी थाना सोनहत जिला कोरिया छत्तीसगढ़ वैष्णो मंदिर में दर्शन करने के दौरान अचानक लापता हो गए जिसकी खोजबीन स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ जिला कोरिया थाना सोनहत क्षेत्र के कट गोरी पोस्ट कटोरी के निवासी करीब 70 वर्षीय चुन्नीलाल पुत्र रामदीन जो प्रयागराज कुंभ स्नान कर वापस लौटने के उपरांत आज मंगलवार को डाला स्थित वैष्णो मंदिर पर दर्शन के लिए गए हुए थे जो अपने वाहन के पास वापस नहीं आए। यात्रा के दौरान साथ में रहे लोगों द्वारा काफी देर तक खोजबीन किया गया नहीं मिलने पर स्थानीय पुलिस को सूचना दिया गया । स्थानीय पुलिस द्वारा गुमशुदा वृद्ध व्यक्ति की खोजबीन का प्रयास किया जा रहा है ।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?