खड़ी पोकलेन मशीन से चोरी कर निकला पाटर्स कबाड़ दुकान से बरामद, आरोपी कबाड़ संचालक गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मनीष चौधरी

खड़ी पोकलेन मशीन के पाटर्स कबाड़ दुकान से बरामद, आरोपी कबाड़ संचालक गिरफ्तार

खड़ी मशीन को काटने वाले चोरों की तलाश में जुटी मोरवा पुलिस

सिंगरौली (मध्यप्रदेश)। बीते दिनों मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परेवा नाला स्थित चमरखोह में बंद पड़े क्रेशर के पास खड़ी एक पोकलेन मशीन का बूम चोरों ने काट लिया था। पुलिस ने इस मामले की तहकीकात करते हुए चोरी गया माल एक कबाड़ दुकान से बरामद कर लिया, इसके बाद खबर व्यवसाय को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है वही बूम काटकर बेचने वाले चोरों की तलाश में मोरवा पुलिस जुटी है।

गौरतलब है कि बीते रविवार को फरियादी रामअवतार शर्मा निवासी भूसा मोड ने मोरवा थाना आकर सूचना दी कि उनका चमरखोह परेवा नाला के पास क्रेशर है जो एक पहाडी पर है और इस समय बंद है। जिसमें पुरानी पोकलेन मशीन खडी थी जिसका चोरो द्वारा बूम काटकर ले जाया गया है। जिसपर थाना प्रभारी मोरवा यू.पी.सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के दिशानिर्देशन एवं एसडीओपी के. के. पाण्डेय की सतत निगरानी में अज्ञात आरोपियो के खिलाफ अप.क्र. 81/25 धारा 303 (2) बीएनएस कायम कर चोरो की तलाश की जाने लगी।

मामले की तफ्तीश के दौरान थाना प्रभारी मोरवा यू.पी. सिंह को सूचना मिली की चटका तिराहा के पास एक व्यक्ति ने कबाड खोली है, जो प्लास्टिक के सामान के साथ दुकान साथ चोरी छुपे चोरी का सामान भी खरीद रहा है। जिसपर कबाड व्यवसाई श्याम सुन्दर राठौर निवासी वार्ड क्रमांक 10 चिरपुरा रोड मुरैना हाल चटका नाला को थाना लाकर सख्ती से पूछताछ की गई। जिसने अपराध करना कबूल किया जिसके पास से चोरी का टुकडो में बटा बूम (पोकलेन मशीन) बरामद किया गया। साथ ही चोरी का सामान ढोने में प्रयुक्त पिकप वाहन भी जप्त कर थाने लाया गया है। शेष अन्य आरोपी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए मोरवा पुलिस प्रयास में लगी है। कबाड व्यवसाई श्याम सुन्दर राठौर निवासी मुरैना के खिलाफ चालानी कार्यवाही की जा रही है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरी. एन. पी. तिवारी, सउनि. डी. एन. सिंह, प्रआर अर्जुन सिंह, संजय परिहार, पतरंग सिंह, आर. दशरथ मांझी, सुरेश परस्ते शामिल थे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?