ग्राम प्रधानो ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक का किया बहिष्कार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सदर ब्लाक परिसर में विरोध प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

प्रधानमंत्री आवास प्लस का सर्वे में नही मिल रहा अन्य विभागों का सहयोग आरोप

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रधानमंत्री आवास प्लस का सर्वे नही होने से नाराज सदर विकास खण्ड के ग्राम प्रधानों ने  स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित बैठक का विरोध किया। इस दौरान प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने बताया कि ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास प्लस का सर्वे कार्य जो चल रहा है। इस कार्य में पंचायत अधिकारियों कर्मचारियों के अलावा अन्य विभागों द्वारा जो कर्मचारी सर्वे में लगाए गए हैं वह अपना कार्य नहीं कर रहे हैं।

इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को भी अवगत कराया गया है परंतु अभी तक सर्वे का कार्य शुरू नही हुआ जिसके कारण हम सभी ग्राम प्रधान सामूहिक रूप से ऐसी किसी भी बैठक सम्मिलित नही होंगे और सभी विरोध व बहिष्कार करेंगे

इस मौके पर विमलेश कुमार पाण्डेय, इंद्रजीत यादव, विजय बहादुर सिंह, चंद्र किशन देव,  कन्हैयालाल, दिनेश कुमार, नीलम , अमरजीत, लाल बहादुर, ओमप्रकाश, विजय शंकर, प्रतिमा, देवंती , गणेश सहित सदर विकास खण्ड के सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?