13-14 अगस्त को न्याय पंचायत स्तर पर मनाया जाएगा ‘अखंड भारत संकल्प दिवस’

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विहिप की बैठक में विद्या शंकर पांडे ने कार्यकर्ताओं को दिया आवाहन

सोनभद्र। विश्व हिंदू परिषद सोनभद्र की बैठक मंगलवार को चोपन स्थित जिला अध्यक्ष कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विद्या शंकर पांडे ने की। अखंड भारत संकल्प दिवस मनाने का आह्वान
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विद्या शंकर पांडे ने सभी प्रखंड पदाधिकारियों का आवाहन किया कि 13 अगस्त एवं 14 अगस्त को बजरंग दल के बैनर तले ‘अखंड भारत संकल्प दिवस’ न्याय पंचायत स्तर पर समारोहपूर्वक मनाया जाए। उन्होंने कहा कि अपनी राष्ट्र की जो सीमाएं किन्हीं कारणों से हमसे विभाजित हो गई हैं, उन्हें पुनः प्राप्त करने के लिए समाज का आवाहन करना आवश्यक है। अपनी खंडित सीमाओं का स्मरण करते रहना है। जब यह संदेश जन-जन तक पहुंचेगा तो निश्चित रूप से वह स्थिति बनेगी कि हमें अपनी विभाजित सीमाएं प्राप्त हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस संकल्प को एक प्रकल्प के रूप में हृदय में धारण करने की आवश्यकता है और हमारा संकल्प अडिग होना चाहिए। प्रांत के पदाधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में प्रांत के उपाध्यक्ष जनार्दन जी एवं प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। उपस्थित रहे: इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कमलेश दुबे, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख बृजेश मोदनवाल, जिला गोरक्षा प्रमुख जयप्रकाशधार दुबे, प्रखंड उपाध्यक्ष नागेश सिंह, प्रखंड मंत्री सोनू मोदनवाल, सह प्रखंड मंत्री श्याम सुंदर निषाद, प्रचार प्रसार प्रमुख सुजीत शर्मा, गोरक्षा प्रमुख विकास गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1531
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?