ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27.10 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

3.27 लाख रुपये का नशीला सामान बरामद, आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में केस

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के दिशा-निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत ओबरा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट की है। पुलिस ने 27.10 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
CO ओबरा प्रभात राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ओबरा पुलिस एस आई अमित सिंह के नेतृत्व में रविदास नगर वार्ड नंबर-01, बिल्ली में दबिश दी। इस दौरान रितेश जायसवाल नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी में आरोपी के कब्जे और घर से निम्न सामान बरामद हुआ:
27.10 ग्राम हेरोइन अनुमानित कीमत ₹2 लाख 75 हजार 100 ML कोडिश्रीन सीरप की 207 शीशी
650 एविल इंजेक्शन 2 मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, काले रंग की चिमटी और ₹1300 नकद
पुलिस के अनुसार बरामद नशीले पदार्थ और अन्य अवैध सामग्री की कुल कीमत करीब ₹3 लाख 27 हजार 899 आंकी गई है।
इस संबंध में ओबरा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि नशे के कारोबार में लिप्त अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Comment

1531
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?