कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय रामचरितमानस महायज्ञ एवं रामकथा प्रारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

251 महिलाओं ने कलश लेकर आश्रम जलाशय से जल लेकर किया स्थापित

वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान हुआ पंडाल

बभनी। श्री हरिशंकर मंदिर असनहर के प्रांगण में मंगलवार को नौ दिवसीय श्री रामचरितमानस महायज्ञ एवं श्री रामकथा भव्य कलश यात्रा के प्रारंभ हुआ। यज्ञाचार्य ब्रजराज देव पाण्डेय एवं कथा वाचक देवेन्द्र जी महराज ने आश्रम जलाशय पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजन अर्चन कर कलश में जल भरवाया।
मंगलवार को श्री हरिशंकर मंदिर असनहर में नौ दिवसीय रामचरितमानस महायज्ञ एवं श्री रामकथा प्रारंभ हुआ।गुप्त काशी से पधारे यज्ञाचार्य ब्रजराज देव पाण्डेय ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर कलश यात्रा निकाली। इसके बाद सभी आचार्य यज्ञ मंडप में प्रवेश किया। कलशयात्रा में हजारों की संख्या में माताएं बहनें सिर पर कलश लेकर भजन गाते हुए जलाशय पहुंची।

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे।कलश स्थापना के बाद श्री हरिशंकर मंदिर सेवा समिति ने सभी भक्तों को भंडारे में भोजन कराया। कलशयात्रा में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष एके दुबे,एस सी द्विवेदी, अमरेश चंद्र पांडेय, सत्यनारायण द्विवेदी, उमेश चन्द्र पाण्डेय, उत्कर्ष द्विवेदी,हीरा कश्यप,भोला कश्यप, सुरेश दुबे, अमरदेव पांडेय, रामप्रकाश पांडेय, मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा , छोटेलाल, सुजीत,सहित हजारों लोग शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?