अचानक हालत बिगड़ने से संदिग्ध हाल में अस्पताल कर्मचारी की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन (सोनभद्र)। स्थानीय बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में शुक्रवार की शाम अचानक ही हालत बिगड़ने से कुछ घंटे बाद एक अस्पताल कर्मी की मौत हो गई। मृतक कर्मी आजाद अंसारी निवासी बेलाबार थाना केतार जिला गढ़वा झारखंड उसी अस्पताल में काम करता था। मृतक के मौत के बाद उसके परिजन अस्पताल के बाहर शव को रख कर अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डाक्टर को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। जिसके बाद घटना की जानकारी होते ही मौके पर थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता मय फोर्स पहुंचे जहां उन्होंने परिजनो को उचित कार्रवाई का आश्वाशन देते हुए देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

वही शनिवार को मृतक आजाद अंसारी के मामा झारखंड राज्य के खरौंधी थाना क्षेत्र के चन्दनी निवासी मैनुद्दीन अंसारी पुत्र कासिम मियां ने कोन थाने में तहरीर देते हुए डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने दिए तहरीर में लिखा है कि शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे डाक्टर के द्वारा मोबाइल के माध्यम से सूचना दिया कि आपके भांजे की अचानक ही तबियत खराब हो गई है जिसके बाद हम कोन पहुंचते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे झारखंड राज्य के भवनाथपुर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने देखते ही आजाद अंसारी को मृत बताया जिसके बाद हमलोग शव को लेकर जहां आजाद अंसारी काम करता था उसी अस्पताल में आए तो देखा कि अस्पताल बंद कर सभी डॉक्टर और कर्मी फरार थे। वही मृतक के मामा ने संदिग्ध हाल में हुए मौत के कारणों का पता लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। वही थाना प्रभारी ने पूरे मामले में बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया मृतक के मामा मैनुद्दीन अंसारी के द्वारा तहरीर भी मिली है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?