एक तरफा प्यार में हुई हत्या दो गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O सदर कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों हुई थी हत्या

O सदर कोतवाली में सीओ सिटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा

सोनभद्र। सदर कोतवाली परिसर में शनिवार को पूर्व में हुई हत्या के मामले में सिटी सीओ डॉक्टर चारू द्विवेदी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि
थाना राबर्ट्सगंज पर पंजीकृत भारतीय न्याय संहिता 2023 से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं
वही बीते
31 जनवरी 2025 को वादी संगम सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह निवासी गौरी निस्फ द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 30 जनवरी 2025 को शाम को 7 बजे के लगभग उनके लड़के अमित सिंह उर्फ राजा उम्र करीब 25 वर्ष को उनके घर के बगल के ही राहुल, बंटी पुत्रगण नन्दलाल व पुत्री नन्दलाल द्वारा रात मे उठाकर ले जाकर मारपीट कर गोविन्द सिंह के बावली मे हत्या करके डाल दिया गया वादी द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर शव का पंचातनामा कराकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के आदेश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय कालू सिंह के मार्ग दर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में घटना के अनावरण हेतु निर्देश के अनुपालन में स्वाट टीम व सर्विलांस टीमो के सहयोग से घटना के अनावरण के सम्बन्ध मे साक्ष्य एकत्रित किया गया विवेचना के दौरान यह पाया गया कि मृतक अमित सिंह उर्फ राजा का करीब एक वर्ष से अभियुक्तगण राहुल कुमार व समीर उर्फ बंटी की बहन से संबंध था उससे मोबाईल फोन से बाते करता था उसकी दुकान पर अक्सर देर रात तक गुटखा सिगरेट के बहाने बैठा रहता था 30 जनवरी 2025 की रात में अमित सिंह द्वारा अभियुक्तो की बहन से मिलने की जिद करने लगा बार बार उसके घर मे जाकर दरवाजा खटखटाने लगा अभियुक्त गण राहुल कुमार व समीर उर्फ बंटी द्वारा नशे में धुत अमित सिंह को काफी समझाया गया परन्तु नही माना। दोनो अभियुक्तो द्वारा अपनी पारिवारिक बेइज्जती के भय से अमित सिंह को रात मे ले जाकर गांव के पास महेन्द्र सिंह के गेहूं के खेत मे मारा पीटा गया फिर नशे ने लड़खड़ा रहे अमित सिंह उर्फ राजा को घसीट कर लेजाकर पास के ही लल्लन उर्फ गोविन्द सिंह के बाउली में जिसमें पानी भरा था, धक्का दे दिये। अमित सिंह के गिरने पर दोनो भाई मिलकर उसे पानी मे दबा दिये जिससे मौके पर ही अमित सिंह उर्फ राजा की मृत्यु हो गयी। घटना कारित करने के बाद अभियुक्तगण चुपचाप शव को मौके पर छोड़ कर अपने घर चले गये। इस प्रकार अभियुक्तो द्वारा की गयी घटना का सफलता पूर्वक अनावरण करके दोनो अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उ0नि0 आशुतोष राय चौकी प्रभारी हिन्दुआरी, मुख्य आरक्षी रामजीत शर्मा, मुख्य आरक्षी संदीप यादव नें काफ़ी सतर्कता से मामले के तह तक पहुंचे और हत्या का खुलाशा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?