शिक्षिका को कथित प्रेमी ने पेट्रोल डाल कर जिन्दा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अजीत सिंह

शिक्षिका की अन्यत्र शादी तय होने से नाराज था प्रेमी

प्रेमी भी गम्भीर रूप से झुलसा,अस्पताल में चल रहा इलाज

प्रतापगढ़(उत्तर प्रदेश)। जिले में एक दिलदहल देने वाली घटना सामने आई है, यहां स्कूल जा रही एक प्राइवेट स्कूल की महिला टीचर को उसके सिरफिरे प्रेमी ने पेट्रोल डाल कर जिन्दा जला दिया,इस दौरान प्रेमी से स्वयं भी गम्भीर रूप से झुलस गया।जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, वही गेंहू के खेत से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से शिक्षका के परिजनों में कोहराम मच गया,वही परिजनों ने बताया कि नीलू की 02 मार्च को शादी होने वाली थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लौली गांव में निजी विद्यालय की शिक्षिका नीलू आज सुबह स्कूल जा रही थी कि तभी एक सनकी प्रेमी ने उसके ऊपर पेट्रोल डाल कर जिन्दा जला दिया, जिसकी शादी 2 मार्च को होने वाली थी। प्रेमी युवक उसकी शादी से नाराज था और मौके की तलाश में लगा रहा और आज स्कूल जाते समय पेट्रोल डालकर आग लगा दिया,जिसमे वह स्वयं झुलस गया। 

वही घटना की जानकारी मिलते ही सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए,यह घटना कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लौली गांव की है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह टीचर स्कूल जा रही थी,जिसकी शादी अन्यत्र तय होने से प्रेमी नाराज था जो रास्ते में उसे रोक लिया और उस पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। खुद को बचाने के लिए टीचर गेहूं के खेत की तरफ भागी मगर आग की लपटों में आकर वह जिंदा जल गई।

फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?