महाकुम्भ से वापस लौट रहे श्रद्धालुओ की कार पेड़ से टकरायी, एक ही परिवार के 6 लोग घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पंकज कुमार

नील गाय को बचाने मे कार पलटी छः घायल चार रेफर

म्योरपुर(सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर नील गाय को बचाने के चक्कर मे गुरुवार को प्रयागराज से कुम्भ स्नान कर वापस लौट रहे लोगो की कार पेड़ से टकरा गई जिसमे छोटे छोटे बच्चे सहित कुल छः लोग घायल हो गये। वही ग्राम प्रधान सन्त कुमार गुप्ता ने इसकी सूचना पुलिस को दिया तो मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह से तत्काल घायलों को म्योरपुर सीएचसी भेजवाया। वही घायलों का चिकित्सको ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया और गम्भीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इस सम्बन्ध में चिकित्सक अंकित सिंह ने बताया कि आज सड़क दुर्घटना मे कुल छः लोगो को लाया गया था जिनका नाम नवीन कुमार पुत्र उदय शंकर प्रसाद 45, मालती देवी पत्नी उदय शंकर प्रसाद 65, सीता देवी पत्नी नवीन कुमार 42 वर्ष, स्वाति सिंह पुत्री नवीन कुमार 14, सत्यम सिंह पुत्र नवीन कुमार 12 वर्ष, आदित्य कुमार सिंह पुत्र नवीन कुमार सिंह 16 वर्ष निवासी अंबिकापुर छत्तीसगढ़ का इलाज चल रहा है जिसमे से चार लोगो की स्थिति गंभीर देखते हुए प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

वही ग्राम प्रधान सन्त कुमार गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ जा रही कार सड़क पर अचानक नील गाय को बचाने को लेकर पेड़ से टकरा गयी जिससे कार के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।

वही म्योरपुर के प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को पुलिस ने अस्पताल भिजवा दिया है वन विभाग और पशु विभाग को फोन कर घटना की जानकारी दें दी गयी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?