सम्भव दिवस में प्राप्त सभी शिकायतो का किया गया निस्तारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतो में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले सम्भव दिवस के मौके पर नगरवासियों की समस्याओं को चेयरमैन और अधिशाषी अधिकारी द्वारा सुना गया। इस दौरान नगर की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। 

सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र में रूबी प्रसाद अध्यक्ष और विजय कुमार यादव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया। जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 5. नगर पंचायत घोरावल में 3, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 2, नगर पंचायत ओबरा में 8, नगर पंचायत रेनुकूट में 2, नगर पंचायत पिपरी में 3, नगर पंचायत दुद्धी में 2, नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 2, समस्त निकायों में कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

इस दौरान नोडल अधिकारी विजय कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।

इस मौके पर जेइ मनीष कुमार सभासद अनवर अली, मनोज चौबे , पप्पू दुबे , अजीत सिंह , विमलेश,  संत सोनी, सुजीत कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?