स्टेट हाइवे 5A हुआ खस्ताहाल, कार्यदायी संस्था ने दिया रहवासियों को नोटिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

हाइवे पर नाली निर्माण कराने को लेकर रहवासियों ने जिलाधिकारी से किया मुलाकात
नारायनपुर-हाथीनाला  मुख्यमार्ग के सोन पुल के पास पटवध का मामला।
मुख्यमार्ग के दुकानदारों और रहवासियों को कार्यदाई संस्था उपसा द्वारा नोटिस के बाद गर्माया मामला।

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। नारायनपुर-हाथीनाला राज्यमार्ग 5A पर सोन नदी पुल के पास सड़क जानलेवा गड्ढे में तब्दील होती जा रही है जिसे लेकर राज्यमार्ग की रख-रखाव व देखभाल करने वाली संस्था एसीपी टोल प्लाजा और उपसा परियोजना के द्वारा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए स्थानीय रहवासियों और दुकानदारों को नोटिस जारी किया जा रहा। कार्यदायी संस्था द्वारा रहवासियों को नोटिस दिए जाने से उनकी चिंता बढ़ गई है। जिसे लेकर भाकपा नेता कामरेड आर के शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय रहवासियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें लिखित रूप से पत्रक दिया और सड़क के किनारे नाली निर्माण कराने की बात को रखा।

इस दौरान रहवासियों का कहना रहा कि हम लोगों द्वारा कार्यदाई संस्था को अवगत कराया गया है कि इस स्थान पर पक्की नाली का निर्माण किया जाए लेकिन कार्यदायी संस्था द्वारा उल्टे ही हम लोगों को नोटिस भेजा जा रहा है। आज हम सभी इस समस्या के निजात के लिए जिलाधिकारी से निवेदन किए हैं घरों के पानी निकासी की कोई व्यवस्था नही हो पाने से चोपन पुल से राबर्ट्सगंज की ओर करीब पांच सौ मीटर तक सड़क क्षतिग्रस्त और गड्ढे में तब्दील होती जा रही है जिसका तत्काल समाधान किया जाए।

विदित हो कि प्रतिदिन नदी से बालू लोड वाली सैकड़ों ट्रकों से गिरते पानी से भी इस राज्यमार्ग की हालत और खस्ताहाल में है । यह भी सत्य है कि इस राज्यमार्ग पर प्रतिदिन लाखों की टोल वसूली भी है उसके वावजूद इस राज्यमार्ग की अच्छी स्थिति में नहीं है ।


जिलाधिकारी से इस मुलाकात के दौरान भाकपा नेता कामरेड आर के शर्मा, संदीप कुमार रावत, रविन्द्र गिरी, मुकेश गुप्ता, राज निषाद, कमलेश केशरी व अभिषेक रावत आदि मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?