दो ट्रकों की टक्कर, एक कि मौत तीन घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

0- नधिरा – बखरिहवां मार्ग पर सब स्टेशन के पास भीषण दुर्घटना, एक की मौत तीन घायल

0- हाइवा के चालक और खलासी दोनों चार घंटे तक फंसे रहे अंदर

बभनी (सोनभद्र) । नधिरा – बखरिहवां मार्ग पर बिजली सब स्टेशन के समीप सोमवार को सुबह ट्रेलर और हाइवा में आमने-सामने भीडंत हो गया। दुर्घटना इतना भीषण हुआ कि ट्रैलर के मालिक की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हाइवा के चालक और खलासी दोनों गाड़ी में ही फंसे रहे। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।चार घंटे बाद दोनों को बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सीएचसी म्योरपुर भिजवाई।

जानकारी के अनुसार पंजाब से पाइप लादकर बीजपुर एनटीपीसी जा रहा ट्रेलर और बीजपुर से राखड लाद कर रेणुकूट की ओर जा रहे हाइवा में बिजली सब स्टेशन नधिरा के पास आमने-सामने भीषण एक्सीडेंट हो गया।इस भीषण एक्सीडेंट में ट्रेलर के मालिक गुरु चरन सिंह 60 पुत्र जगरनाथ सिंह निवासी कुली खुर्द थाना मलौद पंजाब की मौत हो गई।

जबकि बेटा विरेन्द्र सिंह 35 पुत्र गुरु चरन सिंह घायल हो गया। वहीं हाइवा के चालक रामू 35 पुत्र भरत सिंह और खलासी आलोक 40 वर्ष दोनों गाड़ी में फंसे रहे। बभनी पुलिस मौके पर पहुंच कर हाइड्रा से दोनों गाड़ी खिंचवाकर फंसे चालक और खलासी को निकलवाने में लगे रहे। दोनों गाड़ियों के भीषण एक्सीडेंट से नधिरा – बखरिहवां मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया। दोनों तरफ आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई।

काफी मशक्कत के बाद फंसे गाड़ियों में चार घंटे बाद दोनों को निकलवाया गया। दोनों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भिजवा दिया गया। इसके बाद हाइड्रा और जेसीबी से दोनों गाड़ियों हाइड्रा और ट्रेलर को बीच सड़क से हटवा कर पांच घंटे बाद आवागमन चालू कराया गया। मृतक ट्रेलर मालिक गुरु चरन सिंह के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?