अखंड भारत सांस्कृतिक महोत्सव की चैम्पियन बनी वैशाली अग्रहरि व् हिन्दुस्तान मेरी जान ग्रुप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रांजल पाण्डेय व् मार्को डांसर ग्रुप बने उपविजेता,साक्षी अग्रहरि व् एआरओं ग्रुप को तीसरे स्थान पर करना पड़ा संतोष

दुद्धी(सोनभद्र): अखण्ड भारत सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में तहसील मुख्यालय पर गणतन्त्र दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा के एकल नृत्य में वैशाली अग्रहरि चैम्पियन बनी| उन्हें चमचमाती ट्राफी के साथ एलइडी टीवी,उपविजेता बने प्रांजल पाण्डेय को हीरो साइकिल एवं तीसरे स्थान पर रही साक्षी अग्रहरि मिक्सर जूसर व् ट्राफी देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया| इसी तरह ग्रुप डांस में हिन्दुस्तान मेरी जान को प्रथम,मार्को डांसर ग्रुप ने द्वितीय तथा एआरओं ग्रुप ने तृतीय पुरस्कार स्वरूप 51,31 एवं 21 सौ रूपये की नगद धनराशि के साथ ट्राफी देकर सम्मानित किया गया| इस प्रतियोगिता में एकल नृत्य के लिए 122 एवं 26 ग्रुप ने प्रतिभाग किया| इसमें तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल में शामिल नित्यानंद मिश्रा, ब्यूटीशियन रितु सोनी एवं शिक्षिका अर्चना ने सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुती पर गहनता पूर्वक निगाह रख अपना निर्णय दिया| इससे पूर्व दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने द्वितीय प्रतिस्पर्धा का माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।कार्यक्रम में देशभक्ति भक्ति कथक नृत्य सहित कई सांस्कृतिक गानों जबर्दस्त अंदाज में प्रस्तुती कर प्रतिभागियों ने मंचासीन अतिथियों एवं दर्शको से हजारो हजार की नगदी के साथ जमकर तालियाँ भी बटोरी। मुख्य अतिथि श्रवण सिंह गोंड़ ने कहा कि 26 जनवरी के दिन होने वाले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम से नंन्हे मुन्ने बच्चों का उत्साह वर्धन के साथ भविष्य में होने वाले कई बड़े प्रतियोगिताओ में भाग लेने का सुनहरा मौका भी मिलता है। समिति के अध्यक्ष संदीप गुप्ता एवं संचालक सुमित सोनी ने समारोह को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों का आभार जताया| समारोह में मुख्यरूप से संरक्षक मण्डल मनोज सिंह बबलू,राकेश आजाद,अनिल गुप्ता,दीपक शाह,देवेश मोहन,विष्णु अग्रहरी,मनीष जायसवाल,प्रेम नारायण सिंह, विनोद जायसवाल,संजू तिवारी,डीपी सिंह,अशोक जायसवाल आदि लोग म्मौजुद रहे|
मंच संचालन सुमित सोनी ने किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?