काशी विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एनटीपीसी परिसर से शुरू हुई रैली

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर के तत्वावधान में  राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ‘मतदाता जागरुकता अभियान’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों सहित अनेक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मतदान के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने के लिए जनजागरण रैली निकालकर क्षेत्रीय नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया।

रैली में शामिल स्वयंसेवक एनटीपीसी शक्तिनगर आवासीय परिसर से होते हुए शापिंग काम्प्लेक्स सहित विभिन्न चौराहों पर रूक-रूक कर स्थानीय निवासियों के साथ परिचर्चा किया। इस दौरान एनटीपीसी शक्तिनगर प्रबंधन के निर्देश पर सड़क सुरक्षा व जागरूकता का संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। रैली का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रभाकर लाल, अजय लक्ष्मी और डाॅ विनोद कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंत प्रशांत कुमार विश्वकर्मा ने सभी सहभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस कार्यक्रम में विशाल कुमार, हरिओम सोनी, वंशिका सिंह, हिमांशु, पंकज, आर चित्रा, पल्लवी, राहुल सोनी, किशोरलाल, विनित चौबे का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?