खपरैल का मकान जला, लाखों का नुकसान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुडिसेमर ग्राम पंचायत में खान टोला पर आज दोपहर वाशिंग मशीन का मोटर गर्म होकर जलने के कारण घर के वायरिंग में आग लग गई जिसके कारण मकान मालिक नसीम अहमद पुत्र अलाउद्दीन का खपरैल का मकान समेत जिवकोपार्जन हेतु रखे सामान जलकर राख हो गया, पास पड़ोस के लोग सेट घरों में आग ना पड़े इसके लिए मोटर चलाकर पानी से आग को बुझाया।

मौके पर मौजूद शाहरुख खान ने बताया कि आज दोपहर में नसीम अहमद पुत्र अलाउद्दीन के खपरैल का रहायसी मकान में अचानक वाशिंग मशीन से धुआं उठने लगा जिसके कारण घर में लगे बिजली हेतु वायरिंग शॉर्ट सर्किट होने से आग निकालकर खपरैल के मकान में पकड़ लिया आग की लपट वधुआं उठता देख पास पड़ोस के लोग दौड़े तब तक खपरैल का मकान समेत घर में रखें अन्य वास्तु जलकर राख हो गई आनन फानन में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मोटर व समरसेबल चलकर मकान से सटे अन्य घरों में आग न पकड़ ले इसके लिए बुझाया गया। अब मकान मालिक के पास रहने के लिए सिर्फ एक ही रूम बचा है आगजनी से लाखों रुपए की छाती हुई है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?