बाबा साहेब अम्बेडकर के देखे सपनो के पथ पर चल रही भाजपा:अमरनाथ यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

बाबा साहेब एक सच्चे राष्ट्रवादी थे जिन्होने संविधान की आत्मा को परिभाषित किए

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय संविधान के जनक भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के द्वारा दिया गया भारतीय संविधान को भाजपा द्वारा संविधान गौरव अभियान के रुप में 11 से 25 जनवरी तक मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर जिला गोष्ठी संम्पन्न हुयी। गोष्ठी में बतौर मुख्यअतिथि के रुप में काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव व विशिष्ठ अतिथि के रुप में जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे।

वही गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अमरनाथ यादव ने कहा कि संविधान गौरव अभियान भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर उत्सव स्वरुपी अभियान है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जिस पथ पर चलने का सपना देखा था आज भारतीय जनता पार्टी उस पथ पर चल रही है। बाबा साहब की सोच थी की पूरे देश मे सामाजिक समरसता आर्थिक समरसता व लोगो मे सद्भाव बना रहे तभी देश की उन्नती संभव है। जब वो कानून मंत्री थे तभी उन्होने लाये गये धारा 370 का जमकर विरोध किया था। कांग्रेस की इस मानसिकता की वजह से दशको तक बाबा साहेब को भारत रत्न नही मिला ना ही पुरानी संसद के सेण्ट्रल हॉल मे उनका चित्र लग पाया।


गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि बाबा साहब के पाथेय को उनके सिद्धांत को जिसकी परिकल्पना थी अन्त्योदय, आज बाबा साहब केनाम पर तमाम राजनीतिक दल अपनी रोटी सेकते है और उनके सिद्धांतो उनकी परिकल्पना को भूल जाते है लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी की मोदी की सरकार द्वारा अन्त्योदय को ध्यान मे रखकर कई योजनाएं केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कि जा रही है जैसे गरीब आवास योजना, गरीब अन्न योजना, गरीब स्वास्थ्य योजना या हर घर नल योजना, यह सब अन्त्योदय को साकार करने की सबसे महत्वपूर्ण कार्य है।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, अशोक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, रामसुन्दर निषाद, संतोष शुक्ला, बृजेश श्रीवास्तव, शारदा खरवार, कुसुम शर्मा, रजनीश रघुवंशी, प्रमिला तिवारी, कैलास बैसवार, अनिल सिंह गौतम, विनय श्रीवास्तव, हरीराम छवि, सत्येन्द्र आर्य, नार सिंह पटेल, सरजू बैसवार, दिलीप चौबे, अनुपम तिवारी सहित सभी मण्डल अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व संचालन जिला महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?