प्रकाश पाली को 43 रन से परास्त कर मेजबान पहुंची फाइनल में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आलोक शर्मा बने मैन ऑफ द मैच
दुद्धी(सोनभद्र):टाउन क्लब के तत्वावधान में स्थानीय टीसीडी खेल मैदान पर चल रहे 38वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सोमवार को खेले गए मैच में टीसीडी दुद्धी की टीम ने प्रकाश पाली की टीम को 43 रनों से हरा फाइनल में प्रवेश कर लिया।
टूर्नामेंट मैच की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमित सोनी ने बताया कि मैच का टॉस टीसीडी दुद्धी के कप्तान सागर ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए टीसीडी दुद्धी के टीम निर्धारित 20 ओवरों में अपने 3 विकेट खोकर 246 रन बनाये। जिसमें आलोक शर्मा ने बल्लेबाजी करते हुए 8 छक्के व 15 चौकों की मदद से शानदार 124 रन बनायें। अंकित ने 2 छक्के व 3 चौके लगाते हुए 31 रन बनाये। अंकुर ने 5 चौके की मदद से नाबाद 22 रन बनाए। रजत राज ने 3 छक्के 5 चौके की मदद से 48 रन बनाएं। प्रकाश पाली टीम के गेंदबाज काशी ने अपने निर्धारित 4 ओवरों में 62 रन खर्च कर 2 विकेट व शिव ने 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। बाद में बल्लेबाज़ी के लिए प्रकाश पाली की टीम 20 ओवर में ही अपने 6 विकेट खोकर 203 रन ही बनाएं। बल्लेबाज अमित ने 6 छक्का और 3 चौके की मदद से सर्वाधिक 54 रनों की पारी खेली। दूसरे बल्लेबाज गौरव ने 7 चौका लगाते हुए 50 रन बनाए। सौर्य 5 छक्के व 7 चौके की मदद से 61 रन बनाये। टीसीडी दुद्धी के गेंदबाजों में सचिन ने चार ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किया। अंकित ने 4 ओवर में 29 रन खर्च किये। धर्मेंद्र ने 3 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट हाशिल किया। मैच में शानदार आलोक शर्मा ने 8 छक्कों व 15 चौकों की मदद से 124 रन की शानदार पाली खेलते हुए आलोक को मैन आफ द मैच घोषित कर मुख्य अतिथि राजेश शर्मा के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच के अम्पायर सुनील गुप्ता व जामी, कमेंट्री सलीम ख़ाँ एवं सुनील जायसवाल, स्कोरिंग निशान्त जौहरी व अयाज ने किया। 21 जनवरी को सेमीफाइनल मैच पुल बी के चोपन की टीम दिनदयाल नगर मुगलसराय से 20-20 मैच खेलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?