तीन डीजल चोर गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस व कार से 250 लीटर डीजल बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

ढाबो पर खड़ी ट्रको से चोरी करते थे डीजल

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की सीमा मध्य प्रदेश से लगती है जिसके कारण अनपरा, शक्तिनगर व बीजपुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे ढाबो पर रुकने वाली ट्रको से डीजल चोरी करने वालो का गिरोह सक्रिय है। आज अनपरा थाना पुलिस ने ट्रको से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया,जिनके पास से कार में सात जरिकेन से कुल 250 लीटर डीजल, तीन मोबाइल व एक तमंचा व दो जिन्दा कारतूस बरामद किया है।

इस सम्बंध में अमित कुमार पिपरी सीओ में बताया कि अनपरा थाना पर सुनील कुमार यादव द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि 17 जनवरी व 18 जनवरी की रात्रि में अन्नपूर्णा होटल बैरपान ग्राम कुलडोमरी के पास खड़ी ट्रकों से अज्ञात चोरों द्वारा डीजल चोरी कर लेने के सम्बन्ध में धारा 303(2), 351(2) बीएनएस का अभियोग बनाम अज्ञात चोरों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था ।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत अनपरा थाना पुलिस की टीम द्वारा अन्नपूर्णा होटल बैरपान, ग्राम कुलडोमरी में सड़क किनारे खड़ी ट्रकों से डीजल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन डीजल चोरों को मुखबिर की सूचना पर कुलडोमरी टोला लोझरा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया ।

वही गिरफ्तार डीजल चोरों के कब्जे से 07 जरिकेन में कुल 250 लीटर डीजल, एक फर्जी नम्बर की कार , 03 मोबाइल व एक अवैध कट्टा 12 बोर मय 02  जिन्दा कारतूस बरामद कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

गिरफ्तार डीजल चोर:- राजेश कुमार पनिका पुत्र शिवप्रसाद पनिका निवासी शूदा, राम विशाले सिंह पुत्र बाबूलाल निवासी बगैया और सुखसैन सिंह पुत्र राम सिंह गोड़ निवासी बगैया सभी निवासी थाना चितरंगी, जनपद सिंगरौली मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

इन डीजल चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा,उप निरीक्षक अशोक सिंह, उप निरीक्षक उदयभान राव, रविशंकर बिन्द,विपिन जायसवाल, मनीष कुमार भारती,अजीत कुमार शामिल रहे।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?