रेलवे स्टेशन से आरपीएफ व जीआरपी ने दो युवको को 145 जिन्दा कछुआ के साथ पकड़ा,वन विभाग को सौपा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

आरपीएफ ने बरामद 145 जिन्दा कछुआ की अनुमानित कीमत सात लाख रुपये बताया

मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। आरपीएफ व जीआरपी विन्ध्याचल की संयुक्त टीम द्वारा विन्ध्याचल रेलवे स्टेशन पर गस्त के दौरान 145 कछुओं को बरामद करते हुए दो लोगो को गिरफ्तार किया है। वही बरामद कछुआ को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।

आज एएसआई कमलेश बरनवाल, सिटी राजीव सिंह आरपीएफ, एसआई सुनील गौड़ के द्वारा स्टेशन गस्त के दौरान बीडीएल  पीएफ एक के डी/ईएनडी के पास बंद स्टाल के बगल बेंच के पास से 2 व्यक्तियों को 145 जिंदा कछुओ के साथ रोहित कंजड़ पुत्र गुड्डू कंजड़ 21 वर्ष निवासी महेशुवा नया नगर थाना हनुमानगंज जिला सुल्तानपुर व किशन कुमार पुत्र पिचाली कंजड़ 19 वर्ष निवासी महेशुवा नया नगर थाना हनुमानगंज जिला सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया गया। जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु वन विभाग मिर्जापुर की टीम क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज सत्यप्रकाश वर्मा को सुपुर्द किया गया।

वही गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध वन विभाग द्वारा धारा 2 / 9 / 39 / 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 पंजीकृत किया गया है।

इन कछुआ तस्करो को गिरफ्तार करने वाली टीम में आरपीएफ एएसआई कमलेश बरनवाल,सिटी राजीव कुमार आरपीएफ आउटपोस्ट विंध्याचल, जीआरपी उप निरीक्षक सुनील कुमार गौड़ चौकी प्रभारी जीआरपी विंध्याचल, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह यादव
, कांस्टेबल मनोज सिंह यादव, कांस्टेबल राजेश कुमार सिंह, वन विभाग की टीम में सत्य प्रकाश वर्मा क्षेत्रीय वन अधिकारी मिर्जापुर रेंज, विपिन कुमार सिंह उप वन रेंजर मिर्जापुर रेंज व राहुल यादव वनरक्षक मिर्जापुर रेंज शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?