नौगढ़ बाघी की महिला ग्राम प्रधान नीलम ओहरी को गांव में उत्कृष्ट योगदान के लिए सीडीओ नें किया सम्मानित।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ बाघी की महिला ग्राम प्रधान नीलम ओहरी को स्वच्छ भारत मिशन योजना में उत्कृष्ट योगदान के लिए सीडीओ द्वारा सम्मानित किया गया।

संवाददाता लकी केशरी

चकिया में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी सुरेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने जिले के पांच गांवों के ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की।

इन ग्राम प्रधानों ने अपने गांवों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए लाखों की लागत से बेहतरीन शौचालयों का निर्माण कराया और लोगों को खुले में शौच न जाने के लिए जागरूक किया।

सम्मानित ग्राम प्रधानों में नौगढ़ विकास खंड के बाघी गांव की महिला ग्राम प्रधान नीलम ओहरी,चकिया विकास खंड के सिकन्दरपुर की महिला ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता, भीषमपुर गांव के ग्राम प्रधान अरविंद गुप्ता, शहाबगंज विकासखंड के भूषीकृतपुरवां की महिला ग्राम प्रधान श्रीमती लक्ष्मी, और धानापुर विकास खंड के बेवदा गांव के ग्राम प्रधान शामिल हैं।

यह सम्मान ग्राम प्रधानों के द्वारा समाज के लिए किए जा रहे बेहतर कार्य की सराहना के लिए दिया गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?