पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समय पर हो निस्तारण:जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आज सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाये।

जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय की बैठक की गयी। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों की भूमि विवाद,नाली की समस्या, भूमि का सीमांकन, खेत में जा रहे रास्ते, विद्युत आपूर्ति के लिए नया ट्रांसफार्मर लगवाने की समस्या का निराकरण सम्बन्धित अधिकारी ससमय गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित करें। सेवानिवृत्त सैन्य कर्मचारी के सैनिक कल्याण निगम द्वारा तैनाती के सम्बन्ध में सीएसडी कैन्टीन संबंधित समस्या सुनने के बाद निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन (नौ सेना) आशुतोष चौधरी (अ0प्रा0) को दियें।

बैठक में उपायुक्त जिला उद्योग अधिकारी आरपी गौतम, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला लीड बैंक मैनेजर ,पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों द्वारा भाग लिया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?